कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है. रायपुर में भी इसे देखते हुए 23 तारीख से लॉकडाउन किया गया है सीमाओं पर आवाजाही के लिए कर्फ़्यू पास अनिवार्य कर दिया गया है.
लॉकडाउन के साथ ही रायपुर में काम करने वाले कई मज़दूर बाहर अपने राज्य लौटने लगे. जब बस और रेल बंद हो गईं तो वो पैदल ही अपने घरों के लिए निकल गए.
रायपुर में अब तक कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं.
रायपुर में लॉकडाउन से बने हालात को देखते हुए रायपुर के सबसे कमजोर वर्ग के सामने लॉकडाउन के चलते खाने की समस्या पैदा हो गई है. ये वर्ग अपनी पेट भरने की ज़रूरत से जूझ रहा है ऐसी विकराल संकट के बीच बाबा ताज सेवा समिति के जज्बे को सलाम जिन्होंने निरंतर भूखे लाचार वा जरूरत मंदो को खाना बनाया
संकट के बीच बाबा ताज सेवा समिति मोवा के जज्बे को सलाम

