अचानक नाले की सफाई देखने पहचे महापौर
बरसात पूर्व सभी नालो की सफाई के लिए नगर निगम अमले ने अभी से कसरत चालू कर ली है। आज अचानक महापौर एजाज ढेबर ने काली माता वार्ड में नाले की सफाई का निरीक्षण किया वहा के रहवासियों ने उन्हे बताया कि करीबन 20 साल बाद इस नाले की सफ़ाई हो रही है । वार्ड पार्षद अमितेश भारद्वाज ने कहा कि महापौर द्वारा सभी नालो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकी आने वाले समय में जलभराव की स्थिति ना हो साथ ही वार्ड मे पानी की समस्या को लेकर भी तत्काल जोन 3 के अधिकारियों को समाधान करने कहा। इस दौरान जोन आयुक्त अरूण साहू, जेड एच ओ श्रीवास्तव, फततेलाल साहू, रवि साहू, प्रमोद अवसथि, मंगल जाल, छोटू सोना, लंकेश आदि उपस्थित रहे।

