सरगुजा रिपोटेर तौफीक अहमद खान
अभी तक केवल 3 व्यक्ति ही मिले कोरोना पाॅजिटिव,,, घबराने व डरने की जरूरत नही है,,,तीनों श्रमिक सुरजपुर जिले के नहीं है,,एहतीयातन सर्विलेंस कार्य कर रहा स्वास्थ्य अमला,,कलेक्टर दीपक सोनी ने लोगो से किया,,आपील लाॅकडाउन का करे पालन,
शमरोज खान सूरजपुर
तीनों श्रमिक नहीं है सूरजपुर जिले के रहवासी, एहतीयातन सर्विलेंस कार्य कर रहा स्वास्थ्य अमला
सूरजपुर 30 अप्रैल 2020/कोरोना वायरस से संबंधित जिले के प्रतापपुर विकासखण्ड के जजावल आश्रय स्थल पर संक्रमण के मामले में भेजे गये सैंपल रिपोर्ट में मात्र 3 ही लोगो का रिपोर्ट पाॅजिटिव आया है शेष लोगो का रिपोर्ट नेगेटिव है। इसके अलावा पाॅजिटिव आये तीनों व्यक्ति सूरजपुर जिले के नहीं है बल्कि झारखण्ड राज्य के निवासी है जिन्हें उपचार के लिए रायपुर एम्स में भर्ती करा दिया गया है। उक्त संबंध में कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने बताया है कि जिलाप्र शासन जिले वासियों को इससे सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है जैसे ही 1 श्रमिक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आने की सूचना मिली तो पूरे क्षेत्र को एहतीयातन सुरक्षात्मक गतिविधियों पर विशेष प्राथमिकता के साथ प्रथम दृष्टया रेपिड टेस्ट के माध्यम से आश्रय स्थल पर संबंधित व्यक्तियों से संपर्क में आये सभी श्रमिक, तैनात पुलिस बल के जवान, पंचायत सचिव, छात्रावास अधीक्षक, आश्रय शिविर में आने-जाने वाले अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य लोगों का टेस्ट कर संदिग्ध मिले 10 लोगों का सैंपल रायपुर एम्स भेजकर इसकी जांच कर अधिकारिक पुष्टि हेतु भेजने के बाद आज आये रिपोर्ट में मात्र 3 ही श्रमिक जो आश्रय स्थल पर कुछ दिनों पहले ही पंहुचे थे वे ही व्यक्ति संक्रमित पाये गये है।
शिविर में रुके शेष लोगो को सोशल डिस्टेंस के साथ एहतीयातन सुरक्षागत नियमों के पालन करते हुए चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है। इसके अलावा जिलाप्रषासन द्वारा पुरे जिले की सीमाओं को बंद कर बाहरी व्यक्ति पर पूणतः रोक लगा दी गई है। वर्तमान में पुरी स्थिति नियंत्रण में है।
इसके अलावा स्वास्थ अमले की टीम पूरे क्षेत्र में एहतीयातन सर्वेलेंस कार्य कर रही है इससे जिले के किसी भी रहवासी को डरने या घबराने की जरुरत नही है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा संपर्क ट्रेसिंग का कार्य किया गया है और हाई अलर्ट पर रहते हुए एहतीयातन कदम उठाये गये है। कलेक्टर ने जिले के निवासियों को कोविड संक्रमण से बचाव हेतुदिषा-निर्देषों का कड़ाई से पालन सुनिष्चित करने, वर्तमान परिस्थितियों में जिले वासियों से संयम बरतने और अपने घरो से बाहर नई निकलने की अपील की है। कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने कहा है कि जिला प्रशासन कोरोना के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पुरी तरह तैयार है। अस्पतालों से लेकर सार्वजनिक स्थलों तक ईलाज, मास्क, सेनेटाईजर आदि सभी व्यवस्था पहले से पुरी कर ली गई है। कलेक्टर ने लोेगो से लाॅकडाउन का पुरी तरह पालन करने की अपील की है।

