पुलिस कांस्टेबल सहित 9 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सूरजपुर के आश्रयगृह में ठहरे थे सभी मजदूर, वहीं ड्यूटी पर था पुलिस कांस्टेबल

छत्तीसगढ़ में एक पुलिस कांस्टेबल और 8 मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मजदूर सूरजपुर में आश्रय गृह में रह रहे थे। इन सभी मजदूरों को इलाज के लिए रायपुर एम्स में भेजा गया है।
बता दें कि मंगलवार को झारखंड के गढ़वा का एक प्रवासी मजदूर सूरजपुर में रेंडम जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह मजदूर सूरजपुर के एक आश्रय गृह में रह रहा था। रेंडम जांच करने पर उसके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला। इसके बाद सूरजपुर के आश्रय गृह में रहने वाले अन्य मजदूरों का रैपिड टेस्ट किट से टेस्ट किया गया। टेस्ट होने पर ड्यूटी में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल सहित 9 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

बिलासपुर के आईजी दीपांशु काबरा ने ट्वीट कर पुलिस कांस्टेबल के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर राजनांदगांव में एक साथ आश्रय गृह में थे। यह जानकारी मिलने के बाद अब राजनांदगांव के आश्रय गृह में मौजूद लोगों में भी संक्रमित मरीजों के मिलने की संभावना है। जशपुर में आश्रयगृह में रहने वाले मजदूरों को भी कोरोना पॉजिटिव होने की संभावना है। रैपिड टेस्ट किट से टेस्टिंग शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *