रमजान माह की इससे अच्छी शुरुआत और क्या हो सकती है।राजेन्द्र ओझा चरामेति फाउंडेशन

रमजान माह की इससे अच्छी शुरुआत और क्या हो सकती है।

  आज 25 अप्रैल से मुस्लिम समुदाय के पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो रही है और आज पहला रोजा है।
 मैंने अपने मित्रों को रमजान माह की शुभकामनाएं प्रेषित की और अनुरोध भी किया कि "क्या ही अच्छा हो इस पवित्र माह की शुरुआत चरामेति के भोजन पैकेट वितरण में सहयोग के साथ हो।"
दो मित्रों मिनहाज असद (डायरेक्टर,  डैफोडिल इंग्लिश स्कूल)    और अख्तर अली जी की तुरंत उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया आई और उन्होंने  तत्काल आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
  बड़ी गिनी जाने वाली सेवाओं में एक सेवा "जरूरतमंदों को भोजन देना" भी है।
 रमजान माह के पहले रोजे की भोजन सेवा श्री मिनहाज असद, श्री अख्तर अली, श्रीमती आमेना बानो एवं  श्रीमती आयशा असद के सौजन्य से आयोजित की जा रही है।
चरामेति फाउंडेशन उपरोक्त समस्त दानदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता है एवं उनके स्वस्थ,  सेवाभावी एवं दीर्घ जीवन की कामना करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *