Afroj khwaja:-अजीम खान आप नेता ने पाक रमजान माह के आमद पर दी मुबारकबाद

रायपुर, अजीम खान आप नेता ने पाक महीना माहे रमजान के आमद पर जनता को दी मुबारकबाद इस अवसर पर मुस्लिम समाज सहित आम जनता को मुबारकबाद दी है। अजीम खान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि रमजान नेकियों, रहमतों और बरकतों का महीना है। यह महीना जहां देश और दुनिया के लिए प्यार एवं भाईचारे का पैगाम लेकर आता है, वहीं यह हमें आत्म अनुशासन से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

अजीम खान ने कहा है कि इस वर्ष यह पवित्र महीना कोरोना संक्रमण और लाॅकडाउन की मुश्किल घड़ी में शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा है कि समस्त मानव जाति के लिए प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम लेकर आने वाले इस महीने में हम सब मिलकर देश-प्रदेश की खुशहाली की दुआ करें।

अजीम खान ने कहा है कि रमजान का यह महीना प्यार, भाईचारा, रहमत और बरकत लेकर आए। उन्होंने अपील की है कि कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी घर पर ही रहे और सुरक्षित रहें। संकट के इस समय में लाॅकडाउन और फिजिकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए रमजान के महीने की इबादतें भी अपने-अपने घर में ही करें। अपने अपील में उन्होंने समाज से भी अपील की है कि इस माह की नमाज तरावीह भी अपने घरों पर ही अदा करे और इस मुश्किल घड़ी पर सभी के लिए दुआ करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *