रमन मंदिर वार्ड में विधायक कुलदीप जुनेजा जी द्वारा लगातार निरंतर रूप से जरूरत मंदों को वितरण किया जा रहा राशन- काँग्रेस
रायपुर/20अप्रैल 2020 कोरोना नामक महामारी वायरस से आज भारत ही नही पूरा विश्व जूझ रहा है भारत मे पिछले एक माह से लॉकडाउन लगा हुआ है लॉक डाउन बढ़कर 03 मई तक होगया है अब ऐसे में रोजी- मजदूरी करने वालो के सामने खाने की दिक्कत हो रही है शासन-प्रशासन ने भी जनता की सुरक्षित भविष्य के लिए यह निर्णय लिया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने जनता से आहवान किये है घर मे रहे सुरक्षित रहे अनावश्यक रूप से घर बाहर न निकले इस लॉकडाउन का जनता भी भली भाती पालन भी कर रहे है पर इस लॉकडाउन में रोजी मजदूरी करने वालो के सामने खाने की अन्न की समस्या उत्पन्न न हो इसलिए प्रत्येक राशन कार्ड धारियों को दो माह का राशन एक साथ दिया गया है इसके अलावा ऐसे कई परिवार है जिसके पास कोई कार्ड नही है उसका भी ध्यान रखा जा रहा है उत्तर के विधायक कुलदीप जुनेजा पिछले कई दिनों से लगातार जरूरतमंदों को राशन वितरण कर रहे है रमण मंदिर वार्ड के वार्ड अध्यक्ष कमल धृतलहरे ने बताया कि विधायक कुलदीप जुनेजा द्वारा जरूरतमंदों को समय- समय से भोजन एवं राशन वितरण किया जा रहा है आज लॉक डाउन 03 मई तक बढ़ गया है आम जनता को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो इसलिये लगातार,निरंतर रूप से रमण मंदिर वार्ड में जरूरत मंद परिवार को राशन वितरण किया जा रहा है जिनके सामने भोजन की समस्या उत्पन्न हो गईं थी विधायक कुलदीप जुनेजा द्वारा प्रत्येक परिवार का ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी भूखा नही सोए सबको अनाज मिले राशन वितरण करने वालो में वार्ड अध्यक्ष कमल धृतलहरे के साथ राकेश नाडेंगे,होरी लाल यादव, सनी राव,विजय सिक्का, कीमत दीप,मुरली साहू ,सागर टांडी, सुरेश,दीपक एवं समस्त कार्यकर्ता लगातार उपस्थित है।

