रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा द्वारा कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेते हुवे जागरूकता अभियान

देशव्यापी कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव के लिए किए गए तालाबंदी के मध्य कई समाजसेवी संस्थाऐं, सामाजिक संगठन, अधिकारी-कर्मचारी, आम जनता इस मुश्किल समय मे जिले के अपने जरूरतमंद भाई-बहनों के लिए आगे आये हैं। जिले में जिला राहत कोष में विभिन्न दानदाताओं के दान देने का सिलसिला अनवरत जारी है। इसमे हर कोई अपना योगदान अपने सुविधानुसार कर रहा है वही जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा गाँव गाँव मे जाकर लॉक डाउन की वजह से होने वाली समस्याओं का निराकरण निरंतर जारी है।
इस निरन्तर कार्य मे जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा जनपद पंचायत धरसीवा उपाध्यक्ष राजू वर्मा,मान सिंह वर्मा, गिरिवर वर्मा,रूपेश बघेल,भूषण वर्मा,अंकित वर्मा,अजय वर्मा,रवि लहरी व जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी व पार्टी के कार्यकर्ता गण निरंतर निस्वार्थ भावना से अपना योगदान दे रहें हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *