लक्ष्मी बाई वार्ड पार्षद कर रही सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष पर अशोभनीय टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज

एक ओर शासन फर्जी और भड़काऊ पोस्टो को लेकर कड़ा प्रवधान बनाई है, वही अफवाहों और दुष्प्रचार के लिए भी कड़े नियम बनाए है, परंतू जब इस का उल्लंघन कानून के जानकार ही उड़ाने लगे तो प्रशासन क्या करेगा, यदि यही कोई सामान्य व्यक्ति इस तरह का कृत्य करता तो पता नही कितनी धाराओं में उसे हवालात का रास्ता पुलिस दिखा चुकी होती, लेकिन जब यही यही हरकत जनप्रतिनिधि करने लगे तो सरकार फिर चुप बैठ तमाशा देखने लग जाती है।
बीते दिनों प्रर्थी ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि मोवा की महिला पार्षद द्वारा भड़काऊ वीडियो, भड़काऊ संदेशों को सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक पर डाल कर एक समुदाय विशेष को टारगेट कर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रही, जिससे कानून व्यवस्था का मख़ौल उड़ रहा, भाजपा की महिला पार्षद वार्ड नम्बर 10 रानी लक्मी बाई वार्ड के खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में आदेश उल्लंघन व भावनाओं को भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है पुलिस के अनुसार महिला पार्षद सोशल मीडिया पर लगातार विवादित पोस्ट कर रही थी
उसके बाद एक वकील ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज कर लिया पुलिस ने बताया कि मोवा की भाजपा महिला पार्षद (वकील) विश्वदिनी पांडे लगातार सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट कर रही थी एक वर्ग विशेष का ऑडियो अपलोड किया है जो भावनाओं को भड़काने वाला पोस्ट है,
जिसको संज्ञान में लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं का एक जत्था सिविल लाइन थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराया है। अब देखना यह है कि राजधानी में अमन चैन कायम रह सके उसके लिए प्रशासन क्या रुख अपनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *