नई दिल्ली : आज भारत सरकार द्वारा COVID-19 से लड़ने के लिए देशभर में किये गए लॉकडाउन को 3 मई तक बढाने का निर्णय लिया गया।
पर्व जनपद उपाध्यक्ष देवा नायक ने इसके लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा COVID-19 को फैलने से रोकने व इसको समाप्त करने के लिए देशभर में किये गए लॉकडाउन को 3 मई तक बढाने का निर्णय भारत और भारतवासियों के जीवन और उनकी रक्षा के लिए लिया गया निर्णय है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।“
COVID-19 को फैलने से रोकने व इसको समाप्त करने के लिए भारत सरकार द्वरा लिए गए सभी निर्णयों की प्रशंसा करते हुए देवा नायक ने कहा, “आज जहाँ पूरा विश्व कोरोना वैश्विक महामारी से जूझ रहा है वहीँ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जनता ने इससे लड़ने में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरकार द्वारा समय पर लिए गए सभी निर्णय और जनता की उसमें सहभागिता इसकी परिचायक हैं।“

