सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम जीतेंगे कोरोना से युद्ध

महासमुंद :-सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम कोरोना से युद्ध जीतेंगे। सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में 3 मई तक लॉक डाउन जारी रहेगा।

सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत की करोड़ों जनता के हृदय के हार हैं। वे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति तथा दूरदर्शी नेता हैं। प्रधानमंत्री ने आज फिर सारे देश का मार्गदर्शन किया है।
सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि सारे देश और छत्तीसगढ़ को उन्होंने कोरोना को परास्त करने के लिए जो रास्ता दिखाया है, दिशा दिखाई है, उसी पर चलकर हम निश्चित रूप से जल्दी ही कोरोना को परास्त करेंगे।

प्रधानमंत्री के आव्हान का अक्षरश: पालन
सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान का हम अक्षरशःपालन करेंगे क्योंकि कोरोना के संक्रमण को रोककर उसे समाप्त करने का यही सर्वोत्तम उपाय है।

गाइड लाइन घोषित करेंगे 15 अप्रैल को
सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा है कि 3 मई तक जारी रहने वाले लॉक डाउन की 15 अप्रैल को विस्तार से गाइडलाइन घोषित की जाएगी। उन्होने कहा कि घोषित की जा रही गाइड लाइन के आधार पर छत्तीसगढ़ में कार्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *