डॉ. रामेश्वर सोनवानी ने समस्त देश वासियों को संविधान निर्माता के जयंती पर बधाई व शुभकामनायें दीं…..
डंगनिया बाजार रायपुर स्थित सिटी डेंटल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रामेश्वर सोनवानी ने आज 14 अप्रैल को बाबा साहब अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण कर के उनको सादर प्रणाम किया एवं समस्त देश वासियों को अम्बेडकर जयंती की बधाई व शुभकामनायें प्रेषित किये. डॉ. रामेश्वर ने कहा कि भारत देश के संविधान के रचयिता व भारतीय क़ानून के शिल्पकार, सदी के महानायक डॉ.भीमराव रामजी अम्बेडकर भारत के इतिहास मे युगों-युगों तक याद किये जायेंगे, देश हित व जनहित में उनके द्वारा किया गया कार्य अविस्मरणीय है. उनका जन्म 14अप्रैल 1891 को बहुत ही गरीब व पिछड़े परिवार मे हुवा परन्तु फिर भी वे बहुत संघर्ष करते हुए मेहनत व प्रतिभावों के बलबूते देश व विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने में कामयाब हुए, बाबा साहब आजाद भारत के पहले क़ानून व न्याय मंत्री बने, उन्होंने पिछड़े तबके के कमजोर लोगों एवं सभी वर्ग के महिलाओ के सम्मान व समानता का हक दिलाने के लिए बहुँत सारे योजनाओं को लागू करवाए एवं सबको सम्मान से जीने का रास्ता दिखाया. डॉ.अम्बेडकर एक ऊर्जावान, दूरदर्शी, कुशल राजनीतिज्ञ,न्यायविद समाज सुधारक, समाजशास्त्री, अर्थशास्त्री एवं बहुँत से भाषाओं के ज्ञानी थे. उन्होंने ऐसा संविधान का निर्माण किया जिसमे सभी वर्गों के लोगों
के हितों की रक्षा हो सके सबको सम्मान व स्वतंत्रता मिल सके. डॉ.अम्बेडकर को भारत रत्न का सम्मान प्रदान किया गया था व साथ ही उनको विश्व के कई देशों में भी सर्वोच्च पदकों से सम्मानित किया गया था, ऐसे महापुरुष का अवतार बहुत कम ही होता है, उनके श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें शत शत नमन करता हूँ.
डॉ. रामेश्वर सोनवानी ने समस्त देश वासियों को संविधान निर्माता के जयंती पर बधाई व शुभकामनायें दीं…..

