💥💥…..महापौर एजाज ढेबर ने निगम के गोकुल नगर गौठान में गौवंश रक्षा एवं गौ सेवा कार्य हेतु 1लाख 50 हजार का दान दिया एवं गौमाता की आहार करवाकर सेवा की….
💥💥….रायपुर- नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर ने आज नगर निगम रायपुर के गोकुल नगर गौठान में पहुंचकर अपनी ओर से गौठान में गौवंश रक्षा एवं गौसेवा के कार्यों के लिये समाज हितार्थ 1 लाख 50 हजार रूपये का दान के तौर पर प्रदान किया. उन्होंने गौठान में गौमाता एवं बछड़े की सेवा उन्हें चौकर आटा एवं सब्जी आहार करवाते हुए की ओर नगर के प्रथम नागरिक महापौर के रूप में श्री ढेबर ने सभी नागरिकों से गौठानों में गौमाता की सेवा एवं गौवंश की रक्षा के समाज कल्याणकारी कार्य में आगे आकर सहभागिता निभाने का आवाहन किया….
सैय्यद उमैर

