महिलाएं भी सामने आई कोरोना में बांटा खाद्यान्न

महिलाएं भी सामने आई
कोरोना में बांटा खाद्यान्न

रायपुर।जब कोरोना की जंग में पूरा प्रशासन, समाजिक संस्थाए, युवा संगठन पुरुष वर्ग जुड़कर समाज की सेवा कर रहा है तब मातृशक्ति भी पीछे नही रहना चाहती।
स्काउट गाइड फेलोशिप के प्रयासों से जिला शिक्षा कार्यालय को केंद्र बना खाद्यान्न का वितरण सीधे शासन को किया जा रहा है,आज खाध्यन्न वितरण के तीसरे दिन खादी ग्रामोदय छत्तीसगढ़ की ओर से 250 पैकेट खाध्यन्न उपलब्ध कराया गया ।
उपलब्ध खाध्यन्न के पैकेट से भरी गाड़ी को शिक्षाविद श्रीमती क्रांति चंद्राकर शिक्षिका दानी स्कूल ,श्रीमती ज्योति शुक्ला कोशाध्यक्ष विकास शिक्षण संस्थान छत्तीसगढ़ एवम
(अन्य के नाम)

ने हरी झंडी दिखा शासन के निर्धारित स्टोर की ओर रवाना किया।
श्रीमती चंद्राकर ने इस अवसर पर कहा कि यह संकट का समय है इस संकट पर हम सभी महिलाओं की भी जिम्मेदारी बनती है यही सोच लेकर आज हम यहाँ आये हैं।उन्होंने बताया कि उनके पति जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर से जब पता चला कि उन्होंने खाध्यन्न वितरण का बीड़ा इस संकट की घड़ी में उठाया है तो मेरे मन मे भी इसमे मदद करने का विचार आया।जिसके फलस्वरूप हम सभी बहने यहां उपस्थित है ।
श्रीमती ज्योति शुक्ला ने बताया कि उनका परिवार समाज सेवा से जुटा है पति सुरेश शुक्ला स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष है उनकी प्रेरणा से हम सभी महिलाएं आज देश व प्रदेश के संकट में सामने अपनी जिम्मेदारी निर्वहन कर रही हैं।
इस अवसर पर सिस्टर मार्या श्रीमती शुभा त्तिवारी श्रीमती मंजू श्रीवास,मोनिका गुप्ता,श्रीमती उर्मिला चौहान,श्रीमती रेखा पतले,सुश्री विशाखा घोष श्रीमती जौली श्रीवास्तव,श्रीमती अभिलाषा शुक्ला, श्रीमती निशा नैयर श्रीमती किरण साव एवम अन्य महिला प्रतिनिधि उपस्थित थीं।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी आर चंद्राकर ने बताया कि स्काउट गाइड फेलोशिप के अध्यक्ष सुरेश शुक्ला के प्रयासों से खादी ग्रामोद्योग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री अजय त्तिवारी ,अधिकारी डॉ त्रिभुवन की ओर से 250 पैकेट की व्यवस्था की गई है जिसे मातृशक्तियों के सहयोग से कराए खाद्यान्न वितरण का आज तीसरा दिन है।यह अन्य महिलाओं के लिये प्रेरणा का रूप लेगा जिससे अन्य महिलाएं भी सामने आ सहयोग करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *