नेहरु युवा मंडल गगरेट के प्रधान देवीलाल ने ने मांग की है कि राज्य सरकार प्रदेश में कमर्शियल और घरेलू बिजली का कम से कम 6 महीने का बिल माफ करें। वहीं दिल्ली सरकार की तर्ज पर वृद्धा विधवा और दिव्यांगों की पेंशन दोगुनी करें। देवीलाल ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से लोगों के कारोबार बंद है, जिससे छोटे दुकानदारों को अपना जीवन यापन करने के भी लाले पड़ गए हैं इसी को मद्देनजर देखते हुए राज्य सरकार और केंद्र सरकार को छोटे दुकानदारों के परिवारोंं को अपना जीवन यापन करनेेे के लिए आरती मदद देने की मांग की है छोटे दुकानदार आर्थिक संकट से पहले ही जूझ रहे हैं। और इस लोक डाउन के कारण ऐसे समय प्रदेश में कमर्शियल एवं घरेलू बिजली के कम से कम 6 माह के बिलों को सरकार से माफ कर दे। उन्होंने प्रदेश में वृद्धा, विधवा, दिव्यांगों की पेंशन दुगनी करने की मांग करते हुए कहा कि और पेंशन की धनराशि जल्द खाते में डाली जाए। जिससे संकट के समय में उन्हें अपना जीवनयापन करने में कोई दिक्कत न हो।उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी प्राइवेट स्कूल हैं, उन्हें यह निर्देशित किया जाए कि वे अगले 6 महीनों तक स्कूलों की फीस माफ करें। निजी स्कूलों को जो फीस को लेकर अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं उन्हें रोका जाए। उन्होंने कहा कि बंदी की वजह से लोगों के सामने परिवार चलाने का संकट है और इस समय बिजली का बिल व बच्चों की फीस जमा कर पाने में परेशानी होंगी। देवीलाल ने कहा कि सामान्य वितरण प्रणाली के तहत घर घर राशन पहुंचाया जाए। देवीलाल ने आम लोगों से अपील की है कि लोग सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करें और घर से बाहर न निकलें और लाक डाउन का पूरी तरह से पालन करे।
नेहरु युवा मंडल गगरेट के प्रधान देवीलाल ने ने मांग 6 महीने का बिल माफ करें

