जिला शिक्षा अधिकारी की पहल रंग लाई
फेडरेशन आफ एजुकेशन सोसायटी ने दान किए पांच सौ पैकेट खाद्यन्न
रायपुर। कोरोना वायरस की महामारी के संकट और रायपुर शहर के लॉक डॉऊन के कारण रोज कमाने और खाने वाले श्रमिक,प्रवासी नागरिक और जरूरतमंद भूखे ना रहें इसलिए जिला प्रशासन रायपुर की अपील पर शहर के कई दानदाता बढ़ – चढ़ कर अपनी सामर्थ्य शक्ति के अनुसार दान दे रहे है। रायपुर कलेक्टर डॉ. एस. कर लोगों से अनुरोध किया था कि वर्तमान राष्ट्रीय संकट की स्थिति में कई जरुरतमंदों की दैनिक आवश्यक्ताओं को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन को राशन सामग्रियों के राहत पैकेट की देने का सहयोग करें। कलेक्टर की अपील पर रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी जी आर चंद्राकर ने सार्थक पहल करते हुए फेडरेशन ऑफ एजुकेशन सोसायटी के सहयोग से पांच सौ पैकेट खाद्यन्न से भरी गाड़ी को श्री सत्यनारायण शर्मा विधायक पूर्वमंत्री ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।
खाद्यान्न के हर पैकेट में पांच किलो चावल, दो किलो आटा,आधा किलो बेसन, आधा किलो दाल और एक पैकेट नमक रखें गए थे।
शनिवार को रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा के माध्यम से फेडरेशन ऑफ एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष अजय तिवारी संरक्षक डॉ एस एन त्रिभुवन और स्काउट एवं गाइड फैलोशिप के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने बड़ी संवेदनशीलता और उदारता के साथ पांच सौ पैकेट खाद्यन्न दान दे कर जिला प्रशासन को सहयोग किया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि इस विपत्ति के समय हर सक्षम व्यक्ति दस परिवारों की मदद करना चाहिए। श्री शर्मा फेडरेशन ऑफ एजुकेशन सोसायटी की तारीफ करते हुए कहा कि संकट के समय में यह मानवता की भावना से की गई सेवा है। उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सबको आगे आ कर गरीबों की मदद करना चाहिए।
फेडरेशन ऑफ एजुकेशन सोसायटी के अजय तिवारी और डॉ एस एन त्रिभुवन का कहना था कि इस महामारी में दिहाड़ी मजदूरों को सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में हमें आगे बढ़कर प्रभावितों की मदद करना चाहिए। वहीं स्काउट एवं गाइड फैलोशिप के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने गरीबों की मदद को अपना फर्ज और जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि हमने यहीं से लिया है और वहीं आज हम दूसरो को दे रहें है। श्री शुक्ला ने कहा कि जरुरत पड़ी तो आगे और भी सहयोग देंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री चंद्राकर ने बताया कि जिलाधीश श्री भारतीदासन के निर्देश पर आज से हम खाध्यन्न वितरण प्रारम्भ करने जा रहे है,यह वितरण आगे भी होते रहेगा,इसमे जो भी स्कूली संस्थाए स्वेक्षा से जुड़ना चाहें जुड़कर जनहित में भागीदारी कर सकते हैं।इस अवसर पर सर्व श्री आर एस चौहान सह संचालक श्री के एस पटले,श्री एस पी गोस्वामी विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, श्री शिरीष त्तिवारी यू आर सी सी प्रदीप शर्मा श्री जी एल धीवर श्री मृत्युंजय शुक्ल एवम शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित थे।


