सतनामी समाज का 12 अप्रेल को होने वाली सामूहिक आदर्श विवाह कोरोना माहमारी के कारण आगामी तिथि के लिए टाल दी गई है-मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बंजारे। सतनामी उत्थान एवम जागृति समिति के अध्यक्ष जयबहादुर बंजारे एवम मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 12 अप्रेल 2020 को होने वाली सतनामी समाज का सामूहिक आदर्श विवाह को कोरोना माहामारी एवम 14 अप्रेल तक लॉक डाउन होने कारण स्थगित किया गया है। चुकी छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में 21 दिन का लॉक डाउन सहित सभी को सोसिअल डिस्टेंसिंग का पालन करने निर्देशित किया है ऐसे में हमारी संस्था ने निर्णय लिया कि आगामी तिथि घोषित होने तक आदर्श विवाह को स्थगित किया है,यहां यह बताना लाजिमी होगा कि सतनामी उत्थान एवम जागृति समिति विगत 19 वर्षो से लगातार आदर्श विवाह कर समाज मे विवाह जैसे आयोजन में फिजूलखर्ची किया जाता था इसी को रोकने यह आयोजन 12 अप्रेल को निर्धारित था। समिति में 30 जोड़ो का पंजीयन भी हो गया था आदर्श विवाह की तैयारी को अंतिम रूपरेखा तय कर सदस्यों को जिम्मेदारी सहित दूल्हे दुल्हन का पोसाक खरीद लिए गए थे लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार एवम केंद्र सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए समिति ने तिथि को आगे बढ़ाई।मीडिया प्रभारी राजेन्द्र बंजारे ने आगे बताया कि आदर्श विवाह हेतु पंजीयन हो गए जोड़ो एवम उनके परिवार को मोबाइल के द्वारा कार्यक्रम स्थगित की सूचना भेज दी गई है ,अगर किसी कारणवस समिति के सदस्यों द्वारा सूचना नही मिली हो तो इसे ही कार्यक्रम स्थगित की सूचना समझा जावे। समिति द्वारा निर्धारित तिथि घोषित कर आदर्श विवाह हेतु पंजीयन हो गए दूल्हा दुल्हन एवम उनके परिवारों को मीडिया एवम मोबाइल से सूचना भेज दी जाएगी। श्री बंजारे ने बताया कि आदर्श विवाह हेतु मोबाइल से पंजीयन जारी रहेगा ,पंजीयन हेतु समिति के अध्य्क्ष सहित पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
सतनामी समाज का 12 अप्रेल को होने वाली सामूहिक आदर्श विवाह कोरोना माहमारी के कारण आगामी तिथि के लिए टाल दी गई है-

