रायपुर।कोरोना को लेकर चल रहे फेक न्यूज़ को लेकर छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष जनाब
सलाम रिजवी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एम्स में इलाज करा रहे कोरोना के मरीज से द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने संबंधी खबर को गलत बताते हुए भाजपा सांसद सुनील सोनी के बयान की आलोचना की है।साथ ही साथ जनाब सलाम रिज़वी ने छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा फेक न्यूज़ को लेकर गठित कमेटी द्वारा इस संबंध में की गई तत्काल कार्रवाई की सराहना भी की।

