Afroj khwaja:-घर पर रह कर शबे बारात का त्योहार मनाने की अपील एस. एन. अख्तर थाना प्रभारी पंडरी

घर पर रह कर शबे बारात का त्योहार मनाने की अपील एस. एन. अख्तर थाना प्रभारी पंडरी

आज पंडरी थाने में थाना प्रभारी अख्तर जी द्वारा एक मुस्लिम समाज की बैठक आहूत की गई जिसमें मोवा मस्जिद व अमन नगर मस्जिद के मुतवल्लियॉ के साथ मोहल्ले के जिम्मेदार लोगों को बुलाया गया । आज की बैठक में ये निर्णय लिया गया कि शबे बारात के मौके पर कोई भी घर से बाहर नही निकलेगा व अपने अपने घरों में ही इबादत करेंगे। जैसा कि मालूम है कि शबे बारात (पितर) के दिन सभी मस्जिदों में सारी रात इबादत की जाती है व सभी मुस्लिम भाई रायपुर के तमाम कब्रिस्तानों में जा कर अपने अपने मरहुमो की कब्र पर फ़ातेहा पड़ते है लेकिन मौजूदा समय को देखते हुए थाना प्रभारी ने सभी मुस्लिमो से ये अपील की है कि कोई भी घरों से न निकले व न ही कब्रस्तान जाने की कोशिश करे । इस बात पर सभी ने अपनी सहमति जताते हुए इसका शख्ती से पालन करने पर राजी है।
वही थाना प्रभारी द्वारा ये भी कहा गया कि यदि कोई इसका पालन करते हुए नही पाया जाता है तो उस पर सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी व जिस गाड़ी में होगा उसे भी जप्त कर ली जाएगी ।
बैठक में शामिल प्रदेश मुस्लिम समाज कल्याण सोसायटी के प्रांताध्यक्ष एजाज कुरेशी अज़ीम खान प्रवक्ता व आरिफ सिद्दीकी ने भी सभी मुस्लिम भैइयो से अपील की है कि मौजूदा हालात के मद्देनजर सभी इस बात का खुद से पालन कर घर पर ही रह कर इबादत करे व खुद भी बचे व औरों को भी बचाए
आज की बैठक में विशेष रूप से एजाज कुरेशी, अज़ीम खान, आरिफ सिद्दीकी, मो. आरिफ रजा मुतवल्ली मोवा, मो.रिजवान मुतवल्ली अमन नगर,मो. यूसुफ रजा,अब्दुल कादिर, जावेद एडवोकेट, शेख स्वलेहा,अनीश खान व आसिम अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *