Afroj khwaja:- वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलाम रिज़वी द्वारा चौक चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं आम नागरिकों को निरंतर दूध वितरित किया गया

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन आली जनाब सलाम रिज़वी जी के द्वारा एन वी मार्बल के प्रोप्राइटर श्री विवेक जैन जी के सहयोग से शहर के विभिन्न क्षेत्र पेटी लाइन, नयापारा, राजातालाब, संजय नगर, बैजनाथपारा, छोटापारा, रहमानिया चौक, बैरन बाज़ार के साथ शहर के विभिन्न चौराहों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं आम नागरिकों को निरंतर दूध वितरित किया जा रहा है विगत सप्ताह से अभी तक लगभग 1000 लीटर से ज़्यादा दूध वितरित किया जा चुका है।
दूध वितरण के कार्य में अधिवक्ता श्री शाहिद सिद्दीकी, श्री अशरफ हुसैन, श्री काशिफ रहमान, श्री रउफ रजा, वक्फ बोर्ड के कर्मचारी श्री जावेद अख्तर, श्री इकबाल अहमद, श्री मो तारिक अशरफी, श्री मो अब्दुल रहीम श्री मो आमिर के साथ विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *