तात्यापारा वार्ड के पूर्व वार्ड अध्यक्ष दिलशाद हुसैन ने पांच जरूरत मंद परिवार को 21 दिन के लिए लिया गोद
रायपुर/02 अप्रैल 2020 कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में लॉक डाउन लगा हुआ है जिससे रोजी मजदूरी करने वालो का काम भी बन्द पड़ा है ऐसे स्थिति में उनके सामने राशन एवं खाने की समस्या निर्मित हो गई है ऐसे स्थिति में विधायक विकास उपाध्याय से प्रेरित होकर तात्यापारा वार्ड के पूर्व वार्ड अध्यक्ष दिलशान हुसैन जरूरत मन्द पांच परिवार को 21 दिन गोद लेकर जरूरत का सामान एवं राशन उपलब्ध कराया।


