Afroj khwaja:-लोक डाऊन के बीच शहर की प्रायः हर बस्ती में पहुंचा चरामेति फाउंडेशन

लोक डाऊन के बीच शहर की प्रायः हर बस्ती में पहुंचा चरामेति फाउंडेशन

सबको मिले भोजन पैकेट

     22 मार्च को एक दिन के जनता कर्फ्यू में अनेक लोगों को हुई भोजन की असुविधा को देखते हुए चरामेति फाउंडेशन द्वारा 23 मार्च से ही शहर के विभिन्न एरिया में भोजन पैकेट वितरित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया था।

चरामेति फाउंडेशन के श्री सुधीर शर्मा जी एवं राजेन्द्र ओझा ने बताया कि शुरुआत के एक दो दिन तो करीब 250-300 भोजन पैकेट वितरित किये गये लेकिन अब यह संख्या 600 से ऊपर तक पहुच चुकी है।
लोधीपारा, मठपारा, भनपुरी, ऊरला, अमलीडीह, कुशालपुर, कटोरा तालाब, भाटागांव, लाखे नगर, कालीबाडी, शांति नगर, चंगोराभाटा, तेलीबांधा, देवेन्द्र नगर, कचना, लभांडी, गुढियारी, बैरन बाज़ार, पंडरी जैसे शहर के एक कोने से दूसरे कोने तक बसे एरिया में चरामेति फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद हर एक व्यक्ति तक भोजन पैकेट पहुंचाने का सफल प्रयास किया गया।
ज्ञातव्य है कि चरामेति फाउंडेशन द्वारा पिछले करीब तीस माह से एम्स अस्पताल के पास मरीजों के परिजनों हेतु निःशुल्क भोज सेवा नियमित रूप से संचालित की जा रही है।
भोजन पैकेट हेतु भोज सेवा प्रभारी श्री सुधीर शर्मा जी से 9826175974/9981774975 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *