विधायक विकास उपाध्याय के माध्यम से कोटा के पूर्व पार्षद श्रीमती अंजू चंद्रशेखर तिवारी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि
यही हमारी सभ्यता और संस्कृति की पहचान है जब इस विषम परिस्थिति में भी आम जन कर रहे है सहयोग-विकास उपाध्याय
रायपुर/27 मार्च शुक्रवार 2020 ये भारत की सभ्यता और संस्कृति की पहचान है जब इस विषम परिस्थिति में आम जन कर रहे है सहयोग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आम जन के सहयोग के लिए सक्षम एवं सभी वर्गों से अपील किये जिसमे सभी वर्ग मदद कर रहे है आज पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के माध्यम से कोटा के पूर्व पार्षद श्रीमती अंजू चंद्रशेखर तिवारी द्वारा नावेल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी राहत एवं बचाव कार्य में अपना अमूल्य सहयोग देते हुए 21 हजार रुपये का मुख्यमंत्री सहायता कोष में प्रदान की गई।
पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस से हर स्तर पर बचाव कार्य निरंतर जारी है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आम जनता से इस वायरस से बचाव के लिए अपील किये एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष जिसका अकाउंट न.30198873179 एवं एफआईसी कोड sbin004286 है सब आम जन निकल के सामने आरहे है और मदद के लिए शाशन-प्रशाशन को सहयोग कर रहे है विधायक विकास उपाध्याय ने कोटा के पूर्व पार्षद श्रीमती अंजू चंद्रशेखर तिवारी द्वरा 21000 हजार रुपये की सहयोग प्रदान किये जाने पर आभार प्रकट करते हुए कहा कि इससे जरूरत मंदों की मदद हो सकेगी।

