सभापति प्रमोद दुबे ने शहर के बड़े मंदिरों में जाकर आवश्यक व्यवस्था देखी ।सभापति प्रमोद दुबे ने समितियों के प्रमुखों से चर्चा कर हर जरूरत पूरी करने की बात कही तथा सरकार को ऐसे समय मे भरपूर सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर काली मंदिर महामाया मंदिर बंजारी मंदिर संहित शहर में सभी मंदिरों के बाहर हाथ धोने से केकर सेनेटाइजर तक का ध्यान रखा गया है।आज सुबह काली मंदिर के अध्यक्ष डी के दुबे एवं जगदीश कलश जी के साथ पूरी मंदिर के छेत्र का निरीक्षण कर मंदिर समिति की चाक चौबन्ध व्यवस्था से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी अवगत कराया कि किस तरह समिति के साथ मिलकर हम काम कर रहें है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने सभी मंदिर समितियों के प्रति आभार व्यक्त किया है जिसमे सरकार की बातों को वे गंभीरता से लेकर बाहर सेनेटाइजर तथा हाथ धोने की व्यवस्था रखी है।सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि समितियों की ओर से जो भी जरूरतें बताई जा रही है उसे नगर निगम पूरा कर रही है।
Afroj khwaja:-सभापति प्रमोद दुबे ने शहर के बड़े मंदिरों में जाकर आवश्यक व्यवस्था का किया आकस्मिक निरिक्षण


