Afroj khwaja:-केन्द्र सरकार के 1.70 लाख करोड़ रुपए के राहत पैकेज का महासमुंद बी.जे.पी सांसद चुन्नीलाल साहू ने किया स्वागत

महासमुंद :- भारतीय जनता पार्टी के
महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साह ने केन्द्र सरकार की ओर से राहत पैकेज की घोषणा का स्वागत किया है। कोरोना संक्रमण के मुकाबले के लिये घोषित लॉकडाऊन के मद्देनजर केन्द्र सरकार ने 1.70 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज की घोषणा की है।
महासमुंद लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं के तहत गरीबों के लिए घोषित पैकेज का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का यह कदम उसके संवेदनशील होने का प्रमाण है। इस पैकेज की घोषणा के बाद केन्द्र सरकार की ओर से किसानों, दिव्यांगों, महिलाओं, मनरेगा श्रमिकों व मजदूरों के खातों में सीधा पैसा भेजा जा रहा है ताकि कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहे इन सभी लोगों को लॉकडाऊन के चलते होने वाली दिक्कतों से राहत मिल सके। सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा कि कोरोना की जंग में जूझ रहे स्वास्थ्य विभाग के लोगों का केन्द्र सरकार की ओर से 50 लाख रुपए का बीमा कराना भी सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *