डॉ. रामेश्वर सोनवानी ने प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि एवं गुड़ी पाड़वा की बधाई दी व सभी से सरकार का सहयोग करने की अपील की.
सिटी डेंटल केयर डगनिया बाजार रायपुर के संचालक डॉ. रामेश्वर सोनवानी ने आज हिन्दू नव वर्ष प्रारम्भ होने पर छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि व गुड़ी पाड़वा की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दीं. डॉ. सोनवानी ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनज़र माता के सभी मंदिरों में जो मनोकामना जोत जलाया जाता था वो इस वर्ष नहीं जलाया जायेगा अतः सभी भक्त जनों से डॉ. सोनवानी ने अपील भी किया है कि जो पैसा आप लोग जोत जलाने के लिए खर्च करते थे उसको इस कोरोना महामारी से लड़ने के लिए खर्च करो जिससे माता जरूर प्रसन्न होंगी और आप सब की मनोकामना जरूर पूर्ण होंगी. आप चाहें तो मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसा जमा कर सकते हैं या पास पड़ोस के लोगों को मास्क व सेनेटाइज़र खरीदकर बाँट सकते हैं या भूखे लोगों को भोजन दिलवा सकते हैं, जिस प्रकार से भी हो लोगों की मदद कर सकते हैं, साथ ही सभी से घर के अंदर रहने व साफ सफाई रखने की भी अपील किये.

