सड्डू हाट बाज़ार बना ठेले खोमचे वालों का अड्डा. आये दिन ठेले खोमचे वालो की वजह से सड्डू में आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ता है, यहाँ बाज़ार में इतनी जगह होने के बावजूद ठेले वाले,मांस मछली की दुकानें रोड तक लग जाती है, और रोज़ाना यहाँ जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, यहाँ तक की हर दिन कोई ना कोई दुर्घटना यहाँ आम बात है, और तो और कोई भी दुकानदार अपनी दुकान पीछे नहीं करना चाहता है. और मना करने पर दादागिरी करते है..दुकाने रोड तक लगने से खरीदार अपनी गाड़िया रोड पे ही खड़ी करते है दोनों तरफ जिससे रोड सकरी होकर 10 फिट जैसी ही बच पाती है जिससे आम जन राहगीर, नागरिक पूरी तरहा परेशान है निगम द्वारा किसी तरहा का कोई कार्य जनहित मे नहीं किया जा रहा
सड्डू हाट बाज़ार में ठेले खोमचे वालों का अवैध रोड तक कब्ज़ा.जाम से राहगीर नागरीक परेशान

