“गिरीश दुबे जी को रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी का पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर डॉ. रामेश्वर सोनवानी एवं कांग्रेसी साथियो ने मिलकर बधाई दिये.”
जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर से माननीय गिरीश दुबे जी को इस वर्ष पुंनः अध्यक्ष बनाया गया है उनके साथ ही पुरे छत्तीसगढ़ से अन्य 36 जिला अध्यक्ष बनाये गए हैं. सिटी डेंटल केयर डगनिया बाज़ार रायपुर के संचालक डॉ. रामेश्वर सोनवानी ने अन्य कांग्रेसी साथियो के साथ कांग्रेस भवन मे गिरीश दुबे जी से मिलकर बधाई दिये. डॉ. रामेश्वर सोनवानी ने कहा कि श्री गिरीश दुबे जी को उनके कुशल नेतृत्व, जुझारूपन, शिष्टाचार एवं सबको साथ जोड़कर चलने व सबके चहेते व ऊर्जावान व्यक्तित्व के कारण एक बार फिर से रायपुर शहर के जिलाध्यक्ष का कमान सौपा गया है. आज दोपहर कांग्रेस भवन गाँधी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धूमधड़ाके के साथ गिरीश दुबे जी का जोरदार स्वागत किया. स्वागत में रायपुर शहर के व ब्लॉक तथा विभिन्न वार्ड के पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता मौजूद थे.


