अपनी पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए गगरेट इंटक के ब्लॉक अध्यक्ष भजनलाल ने कहां की कोरोना वायरस को गंभीरता से लेने की जरूरत है जिस तरह कॉलेज स्कूल अदालतों और मंदिरों को बंद किया गया है उसी तरह औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों के मजदूरों को भी छुट्टी दी जाए जब तक इस लाइलाज बीमारी का कोई हल ना निकल सके यदि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेता तो कोरोना वायरस से होने वाली तबाही की पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी अपने संबोधन में कहा कि यदि कॉलेज स्कूल और अदालतों को बंद किया जा सकता है तो क्या कारण है कि फैक्ट्रियों में कर रहे कर्मचारियों को अब तक छुट्टियां क्यों नहीं दी गई सभी को मालूम है कि इस बीमारी का अभी तक कोई भी इलाज नहीं निकला और यह लाइलाज बीमारी है इसका मात्र इलाज एक दूसरे से अधिक से अधिक दूरी बनाए रखने की है और सभी को मालूम है कि सभी फैक्ट्रियों में बाहरी राज्यों से मजदूर और कामगार आते हैं जिससे उनमें बीमारी होने के ज्यादा संभावना है इसलिए सरकार को और प्रशासन को जल्द से जल्द औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को भी छुट्टियों पर भेज देना चाहिए ताकि यह बीमारी उन तक ना पहुंचे और इस लाइलाज बीमारी से मजदूरों और कामगारों को बचा जा सके।
Afroj khwaja:-कोरोना के कहर को देखते हुए उद्योगों के कर्मचारियों को भी दे सरकार करें छुट्टीया – भजनलाल ने की अपील

