उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा जी के द्वारा शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट स्थित शेड निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
रायपुर-उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा ने शंकर नगर टर्निंग पॉइंट में गर्मी से निजात दिलाने आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया!
ज्ञात हो कि देवेंद्र नगर स्थित चौराहे पर इस कार्य की शुरुआत करवा कर आम लोगों को गर्मी से निजात दिलाने पहल किया था.उसी तर्ज पर शंकर नगर टर्निग पॉइंट में इस कार्य का भूमिपूजन किया इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक श्री बृहस्पति सिंह,कांग्रेसी नेता संजय पाठक,पूर्व पार्षद बलविंदर सिंह सैनी, पूर्व पार्षद, पार्षद अमितेष भारद्वाज, पुरुषोत्तम बेहेरा, राम प्रजापति,प्रेम चंद लुनावत, साकेत वैद्य, रमेश यादव, वीरेंद्र दीवेदी, मनोज अग्रवाल, मनोज राठी, बिज्जू बंजारे,मोहम्मद अब्बास, अभिजीत त्रिपाठी, दुर्गेश ध्रुव आदि उपस्थित रहे।

