Afroj khwaja:-कोरोना वायरस से डरे नहीं बल्कि सावधानी रखें- लक्ष्मण पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद

लक्ष्मण पटेल जिला पंचायत उपाध्यक्ष महासमुंद ने कहा कि अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी को स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि चीन से निकला कोरोना वायरस आज दुनिया में पैर पसार रहा है। डब्लूएचओ ने इसे महामारी घोषित किया है। इसलिए सभी नागरिकों को जरूरी है कि एहतियात बरतें।
लक्ष्मण पटेल ने कहा कि कुछ भी खाने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह से धो लें। खांसने और छींकने पर कपड़े से नाक और मुंह को ढके। ठंड, बुखार, खासी, छीक और स्वास लेने में तकलीफ व सिरदर्द जैसे लक्षण किसी भी व्यक्ति में दिखें तो उससे दूरी बनाए रखें। अगर ऐसी तकलीफ किसी को भी हो तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। ज्यादा भीड़ से बचें, मास्क और हाथ साफ रखने के लिए सेनेटाइजर का उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से डरने की जरुरत नहीं है पर इसके संक्रमण से बचने के लिए एहतियात ही सबसे अच्छा उपाय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *