मध्य प्रदेश की राजनीतिक मे उलटपुलट के बाद अब गुजरात में भी कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात कांग्रेस के 4 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि किन विधायकों ने अपना इस्तीफा दिया है, उनके नामों का आधिकारिक तौर पर अभी ऐलान नहीं हुआ है. गुजरात कांग्रेस के 4 विधायकों ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को दिया है. विधानसभा अध्यक्ष के द्वारा इस्तीफा देने वाले विधायकों के नामों का खुलासा किया जाएगा.182 सदस्यों वाली गुजरात विधानसभा में फिलहाल 180 सदस्य है जिसमें 103 विधायक बीजेपी के हैं. वहीं 73 विधायक कांग्रेस के हैं. गुजरात में कांग्रेस के सहयोगी दलों की बात करें को बीटीपी 2, एनसीपी 1 और 1 निर्दलीय को जोड़कर पार्टी के पास 77 विधायक हैं. हर राज्यसभा सीट जीतने के लिए प्रेफरेंस वोट होंगे. 2 सीटों पर कानूनी प्रक्रिया चल रही है ऐसे में 180/(4+1) 5=36+1=37 यानी जीत के लिए 37 वोट चाहिए. गुजरात में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए दोनों ही दलों को 38 वोट चाहिए. राज्यसभा की दो सीटें जीतने के लिए 76 वोट चाहिए जबकि कांग्रेस के पास 74 वोट हैं जो दो सीटों के लिए काफी नहीं है. ऐसे में कांग्रेस राज्यसभा की एक सीट से हाथ धोना पड़ सकता है.
Afroj khwaja:-गुजरात में भी कांग्रेस को झटका लगता दिख रहा है. सूत्रों के मुताबिक गुजरात कांग्रेस के 4 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है?

