आरंग:-*रामचरण डांडे उप-सरपंच पचेड़ा ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की जयंती पर उन्हें नमन किया है। रामचरण डांडे ने मिनीमाता को याद करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त छुआछूत, गरीबी, अशिक्षा तथा पिछड़ापन दूर करने के लिए मिनीमाता ने अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। नारी शिक्षा, मजदूरों के कल्याण के लिए काम करने के साथ-साथ उन्होंने कई सामाजिक बुराईयों के खिलाफ आवाज उठाई। रामचरण डांडे ने कहा कि मिनीमाता के सेवाभावी, कर्मठ और प्रेरणादायी व्यक्तित्व पर पूरे छत्तीसगढ़ को गर्व है।
Afroj khwaja:-रामचरण डांडे उप-सरपंच पचेड़ा ने मिनीमाता जयंती पर उन्हें किया नमन

