Afroj khwaja:-गृह गगरेट में इंटक के जिला अध्यक्ष कामरेड जगत राम द्वारा गगरेट इंटक की निष्क्रिय पडी ईकाई का पुनः गठन करते हुए भजनलाल को ब्लाक इंटक गगरेट का अध्यक्ष बनाया गया।

आज रविवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह गगरेट में इंटक के जिला अध्यक्ष कामरेड जगत राम द्वारा गगरेट इंटक की निष्क्रिय पडी ईकाई का पुनः गठन करते हुए भजनलाल को ब्लाक इंटक गगरेट का अध्यक्ष बनाया गया। गौरतलब है कि पिछले कई वर्षों से गगरेट इंटक की इकाई निष्क्रिय पड़ी हुई थी जिसको देखते हुए यह नियुक्ति की गई क्योंकि भजनलाल विशाल ट्रक यूनियन सोसाइटी के चुने हुए सदस्य भी अपने संबोधन में भजनलाल ने कहां की जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी गई है मैं उस जिम्मेदारी को दृढ़ निष्ठा से पालन करूंगा और मजदूरों की आवाज को हर मंच पर रखूंगा ताकि मजदूरों को पूरा न्याय मिल सके इस अवसर पर इस मौके पर जिला इंटक महासचिव नरेश ठाकुर, रामकुमार, विजम कुमार, जीके गोतम, परमजीत विशेष रूप से मौजूद रहे अपने संबोधन में कामरेड जगत राम ने कहां की भजनलाल की नियुक्ति से गगरेट इंटक में मजबूती आएगी और उन्होंने 15 दिनों के भीतर अपनी कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके वरिष्ठ नेता इंटक सरदार पूरण सिंह, ठाकुर चमेल सिंह, देवी लाल, संदीप, अनुज शर्मा, सुनील कुमार, शिव कुमार, ललित, परमजीत कुमार, विजय राणा, गौरव, रमेश, समीर जसवाल गौरव पंडित, संजीव, अचछर, मस्तान, ओमप्रकाश, गुरुदेव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *