श्रीमती फूलो देवी नेताम जी को छत्तीसगढ़ से राज्य सभा सदस्य के लिए नामांकन भरने के बाद डॉ. रामेश्वर सोनवानी, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा चौहान, मिडिया प्रभारी पिंकी बाघ एवं कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों के द्वारा बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी गई. डॉ. रामेश्वर सोनवानी एवं अन्य पदाधिकारियों की टीम नामांकन भरने के लिए विधानसभा पहुचे थे. कांग्रेस के विधायको की संख्या अधिक होने के कारण छत्तीसगढ़ के दोनों राज्य सभा की सीट कांग्रेस की ही झोली मे चली गई इसलिए भाजपा से किसी प्रत्याशी ने नामांकन भी दाखिल नहीं किया.
डॉ. रामेश्वर सोनवानी ने कहा की श्रीमती फूलो देवी नेताम जी जो कि वर्तमान में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं बहुत ही मेहनती व मृदुभाषी व कर्मठ नेत्री हैं इन्हे ”बस्तर की शेरनी” भी कहा जाता है, इनको राज्य सभा में सदस्य बनाने से पुरे बस्तर क्षेत्र के साथ ही साथ पुरे छत्तीसगढ़ के कार्यकर्त्ताओ में हर्ष व्याप्त है.


