Afroj khwaja:-रामचरण डांडे उप-सरपंच पचेड़ा ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

अयान न्यूज़: आरंग :- रामचरण डांडे उप-सरपंच पचेड़ा ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार है. साथ ही रंगों में रंग मिलाने का अर्थात हर इंसान के बीच समन्वय, सद्भाव और सौहार्द्र का त्यौहार है.
रामचरण डांडे उप-सरपंच पचेड़ा ने प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है.उन्होंने कहा कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार हैं. होली का त्यौहार हमारे जीवन को खुशी के रंगों से सराबोर कर जाता है. यह हमें आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ाने का अवसर देता है. यह पावन पर्व हमें सिखाता है कि हम अपने अहंकार, बुराईयों और समस्त नकारात्मताओं को होलिका की अग्नि में भस्म कर सबकेे सुख और आपसी समरसता की दिशा में आगे बढ़ें.रामचरण डांडे उप-सरपंच पचेड़ा
ने लोगों से सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *