प्रियंका महिला जन कल्याण संस्था द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि छ. ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री गिरीश देवांगन जी,एवं विशिष्ट अतिथि रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गिरीश दुबे एवं पार्षद MIC सदस्य श्री ज्ञानेश शर्मा जी मुख्य रूप से शामिल हुए. डगनिया बाजार में स्थित सिटी डेंटल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रामेश्वर सोनवानी जी जो खुद भी शामिल हुए उन्होंने
जानकारी दिया कि विशेष महिलाओ को कार्यक्रम में सम्मानित भी किया गया. उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन कांग्रेस की महिला नेत्री श्रीमती संगीता दुबे के द्वारा किया गया जो की हर महीने अपने क्षेत्र में कुछ न कुछ कार्यक्रम आयोजित करते रहती है उनके सफल आयोजन को सभी ने सराहा. उक्त कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष श्री देवकुमार साहू ,श्री प्रशांत ठेंगड़ी जी,भाई शब्बीर खान ,पार्षद मनीराम साहू ,श्री भागवत साहू, संदीप पाण्डेय, श्री शीनू भाई ,एवं डगनिया तथा दीनदयाल उपाध्याय नगर के सम्माननीय नागरिक गण उपस्थित हुवे.


