रायपुर। कुछ दिन पूर्व नया रायपुर में सत्य साईं अस्पताल के पीछे अवैध खनन कर रहे ट्रांस्पोर्ट पर कारवाही की गई थीं फिर से उक्त स्थान पर सोमवार की रात एनआरडीए के सीईओ ने कार्रवाई करते हुए दो चेन माउंटेन मशीन और छह हाईवा जब्त किया है। अहम बात यह है की बीते माह सीईओ ने अवैध खनन करते हुए चेन मशीन वा गाड़ी पकड़ कर सीमांकन करके 1 करोड़ से Óयादा का जुर्माना लगाने की अनुशंसा खनिज विभाग को की थी। अब फिर से उक्त स्थान पर ऍम. एस के यदु की चेन मशीन वा वाहनों को एनआरडीए के द्वारा जब्त किया गया है। इसके साथ ही कान्हां कंस्ट्रक्शन की एक चेन मेउंटेन मशीन भी जब्त कर राखी थाने में खड़ी कर करवाई की गई है। अहम बात यह है कि कार्रवाई के लिए जैसे ही एनआरडीए के सीईओ एनएन एक्का रात में टीम ले कर निकले वैसे ही खनिज माफियाओं को इसकी जानकारी मिल गई। उन्होंने चेन माउंटेने मशीन लेकर भागने की कोशिश की लेकिन सीईओ ने गाड़ी से पीछा करके कार्रवाई की एनआडीए ने कार्रवाई की ।
Afroj khwaja:-सत्य साईं अस्पताल के पीछे अवैध खनन कर रहे ट्रांस्पोर्ट पर एनआरडीए के सीईओ ने की कार्रवाई

