गगरेट 2 (मार्च ) आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते फ्री सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल ने दलितों पर हो रहे अत्याचारों और छुआछूत की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए कहा की इस भाजपा सरकार के कार्यकाल में दलितों के साथ भेदभाव हो रहा है। देवी लाल ने कहा कि स्कूलाें में इस वर्ग के बच्चाें काे मीड-डे मिल का खाना अलग दिया जा रहा है और मंत्री काे भी जाति वाद का शिकार हाेना पड़ रहा है। देवीलाल ने कड़े शब्दाें में निंदा करते हुए कहा कि शिवरात्रि मेले की धाम में दलिताें काे बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस घटना से पूरे देश में हिमाचलियों के लिए बहुत ही शर्म की बात देवीलाल ने कहा की मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही जब दलितों के साथ इस तरह का भेदभाव हो रहा है तो बाकी जगह अंदाजा स्वयं ही लगाया जा सकता है कि इस वर्ग के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा होगा। देवीलाल ने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी ने मुजारा एक्ट लागू करके दलितों और पिछड़ों को जमीनों का मालिक बनाया था और उसे ही कड़ी को आगे जोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी की सरकारों में दलित वर्गों के लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाएं जिनकी बदौलत आज छुआछूत लगभग खत्म होने के कगार पर है मगर जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब से दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं जो कि आने वाले समय के अच्छे संकेत नहीं है देवीलाल ने मांग की है जी जो भी व्यक्ति दलितों के प्रति ऐसे घिनौने कृत्य करता है उस पर व्यक्ति पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
Afroj khwaja:-शिवरात्रि मेले की धाम में दलिताें काे बाहर निकालने की घटना ने हिमाचल को किया शर्मसार : देवीलाल

