विधायक जुनेजा ने किया व्यायाम
काली माता वार्ड 11 अंतर्गत स्थित राजीव नगर गार्डन मे व्यायाम उपकरणो का उद्घाटन रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा जी के द्वारा किया गया l पिछले काफी काफी सालो से वहां के रहवासियों की ये मांग रही थी जिसे वहां के पार्षद ने पूरी कर जनता को ये सौगात दी। क्षेत्र के रहवासियों ने विधायक और पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया। वार्ड पार्षद अमितेश भारद्वाज ने बताया कि आने वाले समय में गार्डन में और सौन्दर्यकरण किया जायेगा।

