Afroj khwaja:-इनकम टैक्स छापे की शिकायत राज्यपाल से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की साथ में ज्ञापन भी सौंपा।

रायपुर:-प्रदेश में विगत दो दिन से चल रही आई टी विभाग की कार्यवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल के साथ राजभवन पहुंच कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

राज्य सरकार पूरी कार्यवाई पर नजर बनायी हुई है। और राजपाल से मिलने से पहले मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई,जिसके बाद मंत्रिमंडल की टीम ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजभवन पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि प्रदेश में सेंट्रल की टीम दो दिन से कार्यवाई कर रही है, और इनकी राज्य सरकार को किसी भी प्रकार से कोई सूचना नहीं दी जा रही है। यह संघीय ढांचे का अपमान है। साथ ही नियमों के विरुद्ध है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *