Afroj khwaja:-किसानों के बचे हुए टोकन पर धान खरीदने, माननीय भूपेश बघेल जी का किसान हित मे निर्णय कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने स्वागत योग्य बताया।

किसानों के बचे हुए टोकन पर धान खरीदने, माननीय भूपेश बघेल जी का किसान हित मे निर्णय कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने स्वागत योग्य बताया। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने किसान के बचे हुये टोकन पर धान खरीदने का निर्णय को स्वागत योग्य बताया और किसान हित में निर्णय लेने के लिए माननीय भूपेश बघेल जी को धन्यवाद ज्ञापित किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार का गठन होने के साथ दो घंटे के भीतर ही कैबिनेट की बैठक कर किसानों को धान का उचित मूल्य देने के लिए प्रति क्विंटल राशि बढ़ाकर ढाई हजार रूपए करने और किसानों के अल्पकालीन कृषि ऋण माफी करने जैसे दो महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो किसान हित मे निर्णय रहा।कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला ऐसा राज्य है, जो किसानों से देश में सबसे अधिक 2500 रूपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किया।
इससे जहां किसानों का कृषि ऋण को बोझ कम हुआ और उन्हें ऋण के बोझ मानसिक और तनाव से मुक्ति मिली, वहीं फसल का उचित मूल्य मिलने से ना केवल उनके चेहरे में रौनक वापस लौटी बल्कि उनके घर-परिवार और गांवों मंे भी समृद्धि की आहट आई। इन निर्णयों से किसानों मंे व्यापक रूप से उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ और वे सरकार को भरपूर आशीर्वाद दे रहे है। केबिनेट के इस निर्णय से राज्य के 16 लाख 65 हजार किसानों द्वारा ग्रामीण बैंक और सहकारी बैंकों से बांटे गए 6 हजार 230 करोड़ रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण माफ किया गया। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने बताया कि
इसी तरह श्री भूपेश बघेल जी की सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के व्यावसायिक बैंकों द्वारा बांटे गए लगभग चार हजार करोड़ रूपए का अल्पकालीन ऋण को भी माफ करने का निर्णय लिया ।इससे राज्य के लगभग बीस लाख किसानों को साढ़े ग्यारह हजार रूपए की ऋण की ऋण माफी की लाभ मिल रहा है। इससे राज्य के किसानों को कर्ज के कुचक्र से मुक्ति दिलाने मंे मदद मिली है। ये किसान अब शून्य प्रतिशत ब्याज ऋण योजना से लाभ लेने में भी सक्षम बने है और उन्हें निजी साहूकार एवं सूदखोरों से कर्ज लेने की विवशता खत्म हुई है।
इसी तरह राज्य शासन द्वारा 15 लाख किसानों को राहत देते हुए लगभग 15 वर्षों से लम्बित सिंचाई कर की बकाया राशि को 207 करोड़ रूपए की सिंचाई कर की बकाया राशि माफ की गई।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए ‘छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी-नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी – ऐला बचाना है संगवारी’ योजना शुरू की गई। इसके माध्यम से प्राकृतिक जल संसाधनों तथा नालों के उद्गम स्रोत से लेकर उसे रिचार्जिंग करने का कार्य वैज्ञानिक ढंग से किया जाना प्रारंभ किया गया। इसी तरह फसलों को चरने वाले पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठान में डे-केयर के रूप में रखने की व्यवस्था प्रारंभ की गई। गोबर और अनुपयोगी कृषि उत्पादों के माध्यम से कम्पोस्ट एवं वर्मी खाद का उत्पादन गांव-गांव में शुरू किया गया और हजारों किसानों को उनके बारी का विकास करते हुए गांव में पौष्टिक फल एवं सब्जी उत्पादन का कार्य शुरू किया गया। इस अभियान की पूरे देश में चर्चा की जा रही है और उसे रोल मॉडल की तरह स्वीकार किया जा रहा है।
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने सीएम भूपेश बघेल जी का तारीफ करते हुए कहा कि किस तरह छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र और स्वयं कृषक मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देशभर के छोटे-छोटे गांवों के किसानों के दिल में अलग जगह बनाई है। अब विधानसभा में किसानों के बचे हुए टोकन का धान ख़रीदने का माननीय भूपेश बघेल जी का निर्णय साहसिक एवम ऐतहासिक कदम के साथ साथ पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों में अलग जगह बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *