स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद के शहादत दिवस पर पचेड़ा के नवनिर्वचित उपसरपंच रामचरण ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित की
अयान न्यूज़: अंग्रेजों का डटकर सामना करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद का 89वां शहादत दिवस है। हर साल 27 फरवरी को आजाद के इस बलिदान को शहादत दिवस के तौर पर मनाया जाता है। चंद्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई, 1906 को एक आदिवासी ग्राम भाबरा में हुआ था। गुरुवार को शहादत दिवस के मौके पर
रामचरण ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र माला अर्पित करके उनको याद किया। रामचरण ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘चंद्रशेखर आजाद जी भारतीय इतिहास व हमारे स्वतंत्रता आंदोलन के वो स्वर्णिम अध्याय हैं जिसके स्मरण मात्र से ही आज भी हर भारतीय के हृदय में असीम गौरव का भाव जागृत होता है। मातृभूमि के लिए उनकी श्रद्धा, त्याग और बलिदान हमारे लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्हें शत-शत नमन।’


