कोरोना: जापान में सम्राट के बर्थडे पर जश्न नहीं

टोक्योजापान के सम्राट नारुहितो ने अपने 60वें जन्मदिन पर कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उनके जन्मदिन पर हजारों शुभचिंतकों के राजमहल के बाहर जुटने की परंपरा रही है लेकिन इस साल इसे रद्द कर दिया गया है। नारुहितो का जन्मदिन खास है क्योंकि सम्राट बनने के बाद आज उनका पहला जन्मदिन है।

जापान के राशि चक्र कैलेंडर के अनुसार 60 साल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कोरोना वायरस के खतरे के बीच सम्राट के जन्मदिन को लेकर उत्साह गायब सा है और कई कार्यक्रमों समेत राजमहल के बाहर लोगों के जुटने का कार्यक्रम भी रद्द हुआ है।

के 750 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 634 मामले ‘डायमंड प्रिंसेस’ पोत के हैं। यह जहाज योकोहामा में समुद्र तट पर अलग रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *