चुनाव प्रचार के दौरान सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि आज काँग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो गरीबो एवं युवाओ के लिए मजबूत एवं शशक्त रूप से डटी रहती है काँग्रेस जो कहती है कांग्रेस वो करती है आज काँग्रेस ही वो पार्टी है जिसने आज भारत को सशक्त एवं मजबूत बनाया है जिसके कारण भारत की गिनती विकासशील एवं शक्तिशाली देशों में होती है भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी को आज भी बच्चा बच्चा जानता है क्योंकि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वह शख्स है जिसने सबसे पहले गरीबों को पट्टा देकर बसाने का काम किया आदमी को जीवन में क्या चाहिए रोटी ,कपड़ा और मकान और यह तीनों कांग्रेस ने देने का काम किया है आप इसका उदाहरण पूरे भारत में देख सकते हैं इसके साथ ही अभी हाल ही में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनी है जहां पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि अगर हमारी सरकार बनी तो 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा ,बिजली बिल भी आधा किया जाएगा आज राहुल गांधी के कारण ही आज छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों का कर्जा सरकार बनने के मात्र 2 घंटे बाद ही माफ कर दिया गया बिजली बिल भी आधा कर दिया गया
राजस्थान चुनाव मे जनसम्पर्क वा प्रचार करते लोकप्रिय विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी

