नवग्रह मेले में जमकर थ‍िरके गोविंदा, अंगना में बाबा दुआरे पे मां पर डांस विडियो वायरल

बॉलिवुड में ऐक्टिंग से ज्यादा अपने डांस और ठुमकों के कारण 90 के दशक में सबसे पॉप्युलर स्टार्स में से एक रहे का हाल में एक मेले महोत्सव में पहुंचे। इस मेले में उन्होंने खूब लोगों का मनोरंजन किया। गोविंदा ने आधे घंटे से ज्यादा तक स्टेज पर खूब गाने गाए और ठुमके लगाए जिस पर वहां मौजूद दर्शक झूम उठे। गोविंदा की इस परफॉर्मेंस के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

दरअसल गुजरे जमाने के बॉलिवुड के स्टार गोविंदा मध्य प्रदेश के खरगौन शहर में आयोजित नवग्रह मेला महोत्सव में होने वाली स्टार नाइट में पहुंचे हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें, तो गोविंदा रात 10:30 बजे मेले में पहुंचे। इतनी रात तक भी गोविंदा के फैन्स मेले में डटे रहे और इसके बाद आधे घंटे से ज्यादा तक गोविंदा ने इस स्टार नाइट में धमाल मचा दिया। गोविंदा की इस परफॉर्मेंस के विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नीचे देखें, गोविंदा का परफॉर्मेंस:

बता दें कि इस समय गोविंदा लगभग फिल्मों से गायब हैं। हाल में आयोजित हुए 65वें ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2020 में गोविंदा को ऐक्सिलेंस इन सिनेमा के अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्मों की बात करें तो 90 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे चुके गोविंदा पिछली बार फिल्म ‘रंगीला राजा’ में दिखाई दिए थे जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *