फिर से तैमूर आला रे… जब गोद में फुटबॉल लिए भाई को देखने लगे छोटे नवाब

करीना कपूर खान और मलाइका अरोड़ा के बीच काफी स्‍ट्रॉन्ग बॉन्‍ड है। दोनों अक्‍सर साथ में दोस्‍तों के साथ हैंगआउट करते नजर आते हैं। हाल ही में दोनों अपने बच्‍चों तैमूर अली खान और अरहान खान के साथ क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करते दिखे।

मलाइाका ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक प्‍यारी तस्‍वीर शेयर की है जिसमें तैमूर और अरहान नजर आ रहे हैं। फोटोज में अरहान मुस्‍कुराते दिख रहे हैं तो तैमूर प्‍यार से अपने बड़े भाई की तरफ देख रहे हैं।

गोद में फुटबॉल लिए दिखे तैमूर
वाइट प्रिंटेड टी-शर्ट और ब्‍लैक पैंट में तैमूर गोद में फुटबॉल लिए बैठे हैं। वहीं दूसरी तरफ अरहान ब्‍लैक लुक में काफी स्‍टाइलिश नजर आ रहे हैं। मलाइका ने पोस्‍ट पर कैप्शन दिया, ‘माई बेबी विद बेबोज बेबी।’ जैसे ही यह पिक्‍चर सोशल मीडिया पर पोस्‍ट की गई, इस पर लोगों के कॉमेंट्स आने लगे। आप भी देखें:


चर्चा में रहते हैं तैमूर

बात करें तैमूर की तो अपने जन्‍म के बाद से ही वह सुर्खियों में रहते हैं। सोशल मीडिया पर अभी से उनकी काफी फैन फॉलोइंग हो गई है और वह पपराजियों के भी फेवरिट हो गए हैं।

इन फिल्‍मों में दिखेंगी करीना
वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना अब इरफान खान स्‍टारर ‘अंग्रेजी मीडियम’ में दिखेंगी। इसके अलावा वह करण जौहर की ‘तख्‍त’ में रणवीर सिंह, विकी कौशल, आलिया भट्ट जैसे स्‍टार्स के साथ नजर आएंगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *