राजनाथ के लिए बृजमोहन की टीम ने लगाई ताकत

अफ़रोज़ ख़्वाजा ✒ रायपुर। टीम बृजमोहन ने लखनऊ पहुंचकर वहां के भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का चुनावी मोर्चा संभाल लिया है। आज वे राजनाथ सिंह के साथ दिलखुश गार्डन लखनऊ में व्यापारियों व्दारा आयोजित संकल्प पत्र आभार कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री महेशचंद्र शर्मा भी मौजूद थे।
लखनऊ प्रवास पर गए हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री व कुरूद विधायक अजय चंद्राकर,भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा और जांजगीर विधायक नारायण चंदेल आज लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। प्रदेश के इन प्रभावी भाजपा विधायकों ने उनके चुनाव में विभिन्न जिम्मेदारियां ले ली है। बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि बीते विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें लखनऊ के नौ विधानसभा क्षेत्रों का प्रभार मिला था। लंबे समय तक वहां रुक कर उन्होंने विधानसभा प्रत्याशियों के लिए अलग अलग रणनीति बनाई थी। जिसमें सफलता मिली थी। लखनऊ का यह क्षेत्र हमारे लिए अपरिचित नहीं। सभी समाज, सभी वर्गों की बैठकें लेकर चुनाव का काम पहले भी यहां कर चुके हैं।
बृजमोहन ने बताया कि आज दिलखुश गार्डन क्षेत्र में व्यापारियों ने भाजपा के संकल्प पत्र पर आभार जताते हुए कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ हम शामिल हुए। व्यापारियों में मोदी सरकार को दोबारा लाने की ललक है। आज उत्तर प्रदेश में भी जाति,धर्म,वर्गवाद की जगह राष्ट्रवाद ने ले ली है। हर कोई देश हित के लिए नरेंद्र मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने की बात करता नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *