छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारे ने संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्राथना की।।। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने छग के माननीय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, से जानकारी लिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीशगढ़ शासन में संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे की उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें लखनऊ के गोमती नगर स्थित सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की तबीयत अभी स्थिर बनी हुयी है। वे होश में है तथा दवाओं और दुवाओं का असर हो रहा है। उत्तर प्रदेश के चुनावी सभा करने के बाद संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे लखनऊ के एक होटल में रूके थे जहां उन्हें शनिवार के तड़के हार्ट अटैक आया। श्री चौबे की तबियत खराब होने पर उन्हें अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जंहा उनका ईलाज जारी है।
छत्तीशगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेन्द्र बंजारे ने छग शासन में संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे की स्वास्थ्य के बारे में ,छग के माननीय मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, जी से जानकारी लिये एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

