चिनफिंग के नाम का गलत अनुवाद, FB की माफी

पेइचिंग
चीन के राष्ट्रपति की म्यामांर यात्रा के दौरान पर उनके नाम का बर्मी भाषा से अंग्रेजी में हुए गलत अनुवाद के लिए फेसुबक ने शनिवार को माफी मांगी है। म्यामांर की राजधानी नेपीता की शी चिनफिंग की दो दिवसीय यात्रा किसी चीनी नेता की दो दशकों में पहली यात्रा है।

म्यामांर के फेसबुक पेज पर ऑटोमेटिक अनुवाद व्यवस्था में शी के नाम का गलत ट्रांसलेशन हो गया था, जिससे विवाद पैदा हो गया। फेसबुक पोस्ट में बर्मी भाषा से अंग्रेजी में हुए अनुवाद में शी चिनफिंग का नाम ‘मिस्टर शिटहोल’ लिखा आ गया था। म्यामांर की नेता आंग सान सू ची के आधिकारिक फेसबुक पेज पर सबसे अधिक त्रुटि देखी गई।

शनिवार को पहले पोस्ट की गई एक अनुवादित घोषणा में कहा गया, ‘चीन के राष्ट्रपति मिस्टर शिटहोल शाम चार बजे पहुंचे हैं।’ उसमें आगे लिखा गया, ‘चीन के राष्ट्रपति शिटहोल ने प्रतिनिधि सभा के एक अतिथि दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।’ फेसबुक ने कहा कि यह खेदजनक है और एक तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसा हुआ है।

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हमने तकनीकी गड़बड़ी को ठीक कर दिया है, जिसके कारण फेसबुक पर बर्मी भाषा से अंग्रेजी में गलत अनुवाद हुए। ऐसा नहीं होना चाहिए था और हम यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहे हैं, ऐसी गलती फिर से न हो। हम ईमानदारी से इस गलती के लिए माफी मांगते हैं।’

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *